सहारनपुर में एक युवक की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से दर्दनाक माैत हो गई। युवक की माैत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में गांव सोना अर्जुनपुर अमोली मार्ग पर संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे दबाने से मौत हो गई। सूचना पर कोई पहुंची। घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस घटना को दुर्घटना मानकर चल रही है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद है।
विज्ञापन
शनिवार को थाना रामपुर पुलिस को सोना अर्जुनपुर अमोली मार्ग पर एक व्यक्ति के ट्रैक्टर के नीचे दबा होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी संजीव कुमार में फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। ओर ग्रामीणों से घटना जानकारी ली।
मृतक व्यक्ति की पहचान थाना नोनाता क्षेत्र के गांव कल्लरपुर राजपूत निवासी अशोक (34)पुत्र विजयपाल के रूप में हुई ग्रामीणों ने बताया मृतक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।