फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: श्रद्धा से मनाया गया गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नुमाइश कैंप में निकले नगर कीर्तन में शामिल पंजप्यारे
विज्ञापन
नानौता/गंगोह/छुटमलपुर/ चिलकाना। गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव नगर एवं देहात क्षेत्र में श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में शबद कीर्तन एवं लंगर आयोजित किए गए। गुरु जी के बताए गए सेवा, सदभाव एवं आपसी भाईचारें के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया। नानौता के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से पहली पातशाही श्रीगुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर अरदास के बाद नगर प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा साहिब में ज्ञानी हरविंदर सिंह द्वारा गुरुवाणी के माध्यम से गुरु नानक जी के जीवन पर प्रकाश डाला। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ व निशान साहिब के चोले की सेवा उपरांत गुरुद्वारा परिसर में गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह खालसा ने समूह संगत को गुरु परब की बधाई दी।
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह, कमलप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, अशोक तागरा, मनप्रीत सिंह खालसा, मनोज गुगनानी, दलजीत कौर, रजविंदर कौर आदि मौजूद रहे। गंगोह के पीठ बाजार स्थित गुरुद्वारे में चल रहे अंखड पाठ का समापन कर दिया गया। उसके बाद शब्द कीर्तन और विश्व शांति के लिए अरदास की गई। गुरु के लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। कार्यक्रम में सन्नी, लक्की बेदी, अरविंद पाल सिंह कपूर, चंद्र मोहन पूर्व सभासद, तलविंद्र कौर, अमरदीप सिंह लाड्डी, कविता आदि रहे। छुटमलपुर की पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में प्रकाशोत्सव पर शबद कीर्तन किया गया। इस दौरान राजकुमार बतरा, मोहित डाबर, कविता अरोड़ा, सोनू पाहुजा, उषा डाबर, मोनिका, गुलशन गांधी आदि रहे। इस दौरान अटूट लंगर का आयोजन किया गया।
चिलकाना में सरदार बिजेंद्र सिंह के निवास पर गुरु पर्व का आयोजन हुआ। बडकली गुरुद्वारे के इंचार्ज ज्ञानी राजू सिंह ने सुखमणि साहिब का पाठ किया। ज्ञानी राजू सिंह ने कहा कि हमें गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आपस में एकता एवं भाईचारे का निर्वहन करने की शपथ लेनी चाहिए। इस दौरान रणजोत सिंह खालसा, शिवम सिंह खालसा, नरेंद्र सिंह, गुरबाज सिंह, राजबीर सिंह, राय सिंह, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी आदिल, थाना प्रभारी कपिल देव, बनारसी गुंबर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें