फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ससुराल जा रहे युवक और बेटी की मौत, पत्नी घायल, घर पर बोलकर गया था ऐसी बात, सबकी आंखें हो गईं नम

Fri, 13 Jun 2025 06:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

मुजफ्फरनगर निवासी सद्दाम बाइक पर ससुराल जा रहा था। देवबंद क्षेत्र में उसकी बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। अस्पताल में बाप-बेटी को मृत घोषित किया गया। मामूली रूप से घायल पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
सद्दाम और अरफा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद स्थित बरला-गोपाली मार्ग पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार सद्दाम (24) और उसकी बेटी अरफा (4) की मौत हो गई। जबकि सद्दाम की पत्नी शहनाज (26) घायल हो गई। सद्दाम अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर जिले के खुड्डा गांव निवासी सद्दाम शुक्रवार शाम बाइक पर बेटी अरफा और पत्नी शहनाज के साथ तल्हेड़ी स्थित ससुराल जा रहा था। खुड्डा मार्ग से गोपाली के रास्ते पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। 
 

राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सद्दाम और अरफा को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी को मामूली चोट आने के कारण उपचार के बाद छुट्टी दे गई। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि सद्दाम गन्ना कोल्हू में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी दो बेटियां हैं। मृतक अरफा इनमें बड़ी थी।
 
विज्ञापन

कहकर गया था खुश रहना चाहिए, जिंदगी भर का गम दे गया
सद्दाम के पड़ोसी फैयाज ने बताया कि जब सद्दाम ने बाइक घर से बाहर निकाली तो वह बाहर खड़ा था। उसे देख सद्दाम बोला कि जिंदगी में हमेशा खुश रहना चाहिए। उसके ठीक 20 मिनट बाद जिंदगी भर का गम देने वाली उसकी मौत की खबर मिली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें