फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: लगातार बारिश से कच्चा मकान धराशायी, मलबे में दबने से महिला की मौत

Thu, 06 Aug 2026 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में लगातार हो रही बारिश जानलेवा साबित हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के घोघरेकी गांव में देर रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जर्जर मकानों का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने और मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
मौके पर मलबा हटाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव घोघरेकी में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


देर रात हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11:15 बजे कुकू उर्फ ताहिर का कच्चा मकान अचानक ढह गया। उस समय उनकी पत्नी घर के अंदर मौजूद थीं। तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।


यह भी पढ़ें: UP Encounter: एक लाख का इनामी ढेर, कोड वर्ड में रंगदारी मांगता था फुरकान, कार्बाइन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया
ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू करते हुए महिला को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने उठाई सर्वे और सहायता की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते गांव के कई कच्चे और जर्जर मकान कमजोर हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मकानों का तत्काल सर्वे कराने, जोखिम वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें