फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: खेत में बोवाई के दौरान हमला, महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 13 May 2026 08:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के छुटमलपुर क्षेत्र में खेत में मक्का बोने गई महिला के साथ मारपीट और निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 छुटमलपुर  क्षेत्र के खुजनावर गांव में खेत में फसल बोने गई महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जमीन पर मक्का बोने को लेकर हुआ विवाद
खुजनावर निवासी रिहान ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी मां सायरा और चाची सुल्ताना ने हरिद्वार जिले की एक महिला से गांव में स्थित जमीन खरीदी थी। समझौते के अनुसार जमीन पर मक्का की फसल बोने और कटाई के बाद जमीन का कब्जा दिया जाना था।

दो दिन पहले महिला खेत में मक्का की बोवाई करने पहुंची थी। आरोप है कि गांव के ही दिलशाद, सदाकत, शराफत और कासिम ने उसे खेत में फसल बोने से रोक दिया, जिससे विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने आए पिता और युवक पर भी हमला
शोर सुनकर महिला के पिता मुस्तफा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए गलत नीयत से उसका सूट फाड़ दिया।

पिता ने महिला को बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे रिहान के साथ भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जाते समय आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गए। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें