फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रोटी बनाने वाले तवे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, खाना बनाने में देर होने पर की वारदात

Sun, 27 Oct 2024 04:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

इबमय घर आया तो शहनाज ने कहा कि खाना बनने में थोड़ी देर लगेगी। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर इबमय ने संगीन वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकुड़ के मोहल्ला जोगियान में पति ने पत्नी को रोटी के तवे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। खाना लेट बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर में तवे से कई वार किए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos

घटना रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे की है। मोहल्ला जोगियान निवासी इबमय अली दोपहर खाना खाने के लिए घर पहुंचा। पत्नी शहनाज ने थोड़ी देर में खाना बनाने की बात कही। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते इबमय को इतना गुस्सा आया कि उसने रोटी बनाने का तवा उठा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद शहनाज (38) पर तवे से ताबड़तोड़ वार करने लगा। तवा मार-मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया। जब तक उसकी जान नहीं निकल गई, तब तक उसे मारता रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पुहंची। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आएदिन कहासुनी हो रही थी। पति डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता है। इनके चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें