फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: शाबाश... दूल्हे ने ठुकराए 51 लाख रुपये, दहेज में लिया नारियल और एक रुपया

Sat, 23 Nov 2024 08:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

दूल्हे व उनके परिजनों के इस निर्णय की हर ओर चर्चा और प्रशंसा की जा रही है। बरात में आए सभी लोगों ने बेहद प्रसन्न मन से नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
शादी में दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानौता के गांव खुडाना निवासी दूल्हे ने 51 लाख रुपये दहेज को छोड़कर सिर्फ एक रुपया व नारियल लेकर शादी रचाई है। दूल्हे ने दहेज प्रथा का विरोध कर दूसरों के लिए मिसाल पेश की है। दूल्हे और उनके परिवार की खूब प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन

 

नानौता क्षेत्र के गांव खुडाना निवासी उद्योगपति महावीर सिंह पुंडीर अपने पोते अभय प्रताप की बरात लेकर शुक्रवार रात हरियाणा के करनाल गए थे। वहां अभय का विवाह अशोक राणा की बेटी गौरा राणा के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। तिलक के दौरान दुल्हन के परिवार ने 51 लाख रुपये दिए, जिसे दूल्हे और उसके परिजनों ने लेने से साफ मना कर दिया। कहा कि दहेज प्रथा समाज में बहुत बड़ी बुराई है। दूल्हे और उसके परिजनों ने विनम्रता के साथ 51 लाख रुपये लौटा दिए। दहेज में मात्र एक नारियल और एक रुपया लेकर शादी की। 
 
विज्ञापन

इस मौके पर राजपूत समाज सभा के अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, पूर्व डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, अनुराग राणा, राकेश पुंडीर, नेत्रपाल सिंह चौहान आदि ने अभय की खूब प्रशंसा की। इसके साथ ही दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों और मेहमानों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। गांव लौटने पर भी परिजनों के अलावा ग्रामीणों ने दूल्हे द्वारा लिए निर्णय की सराहना की। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें