फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर में टायर फैक्टरी में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो घायल; धुएं के विरोध में पहुंचे थे ग्रामीण

Sat, 10 Oct 2026 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

धुएं की शिकायत पर फैक्ट्री बंद कराने पहुंचे थे ग्रामीण, विवाद के बाद मारपीट। गंभीर घायल अरबीन चौहान की उपचार के दौरान मौत, दो अन्य लोग घायल। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम।

विज्ञापन
फैक्टरी में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के कल्लरहेड़ी गांव स्थित टायर फैक्ट्री में धुएं की समस्या को लेकर विवाद हो गया। शनिवार रात फैक्ट्री में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल अरबीन चौहान निवासी मन्ना माजरा, कैराना (शामली) की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में दोनों पक्षों के दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फैक्ट्री में घुसकर हमला करने का आरोप
घायल सादिक निवासी बाढ़ीमाजरा के अनुसार, शनिवार रात सनौली-कलरहेड़ी क्षेत्र के करीब 20 लोग फैक्ट्री में पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान लोहे की रॉड और गड़ासों से हमला किया गया, जिसमें सादिक और उसके मौसा अरबीन चौहान घायल हो गए।

दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां अरबीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पक्ष के संजय उर्फ संदीप पुत्र रंगपाल, निवासी कलरहेड़ी को भी चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

धुएं से परेशानी का हवाला देकर पहुंचे थे ग्रामीण
ग्रामीण नीरज कुमार के मुताबिक, टायर फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं आसपास के गांवों तक पहुंचता है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत है। ग्रामीणों ने प्रदूषण से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका भी जताई है। उनका कहना है कि सलारपुरा, कलरहेड़ी और सनौली के करीब 20 से 25 लोग फैक्ट्री संचालकों से बातचीत करने और फैक्ट्री बंद कराने की मांग को लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों का दावा है कि इस समस्या को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं।

दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ
सीओ शैलेन्द्र प्रताप गौतम ने बताया कि फैक्ट्री में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान अरबीन की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज से घटना की पड़ताल
पुलिस फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें