हरियाणा के यमुनानगर से चोरी की स्कूटी भी बरामद
पुलिस के मुताबिक, बरामद वाहनों में कुछ पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 2200 रुपये नकद और एक फर्जी नंबर प्लेट भी मिली है। पूछताछ में एक स्कूटी हरियाणा के यमुनानगर की सब्जी मंडी से चोरी करने की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में संबंधित थानों से जानकारी जुटा रही है। वाहन मालिकों की पहचान करने और चोरी की घटनाओं की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी के वाहन किन लोगों को बेचे गए और गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।