फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: उत्तराखंड पुलिस कर रही थी पीछा, बाइक सवार को कुचलते हुए फरार हो गए बदमाश, नहीं बच सकी जान

Sun, 04 Jan 2026 11:23 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

उत्तराखंड की पुलिस कार सवार बदमाशों का पीछा करते हुए सहारनपुर की सीमा में आ गई थी। बैरिकेडिंग की गई तो बदमाशों ने बैक गियर में कार दौड़ा दी और बाइक सवार शीतल का कुचल दिया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल शीतल, जिनकी बाद में मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में बदमाशों की कार ने बाइक सवार शीतल (53) निवासी मायाहेड़ी को कुचल दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस पीछा कर रही थी।
विज्ञापन

 

उत्तराखंड पुलिस किसी मामले में वांछित चल रहे कार सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी। पीछा करते समय पुलिस उत्तराखंड से सहारनपुर की सीमा में पहुंच गई। पुलिस शेखपुरा कदीम तक बदमाशों के पीछे पहुंची और उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई। इसी दौरान बदमाशों ने कार को बैक गियर में तेज रफ्तार से भगा दिया। कार के पीछे बाइक सवार शीतल निवासी मायाहेड़ी थाना नागल आ रहा था, जो कार की चपेट में आ गया।
 
विज्ञापन

बदमाश शीतल को रौंदते हुए मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शीतल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद इलाज के दौरान शीतल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें