फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मांस से भरा टाटा मैजिक रोकने पर हंगामा, पथराव, हिंदू संगठन के दो कार्यकर्ता घायल

Thu, 23 Nov 2023 10:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में मांस से भरा टाटा मैजिक पकड़ने को लेकर हंगामा हुआ। इस दौरान पथराव भी हुआ। वहीं पथराव में हिंदू संगठन के दो कार्यकर्ता घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून रोड पर मांस से भरा टाटा मैजिक पकड़ने को लेकर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोक ली। इसके बाद चालक के पक्ष में कई लोग एकत्र हो गए। आरोप है कि चालक और उसके पक्ष में आए लोगों ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दो कार्यकर्ता घायल हुए। पता लगते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पथराव करने भी आरोप लगाया है। आरोप है कि वाहन में गो-मांस था। पुलिस ने मांस से भरे वाहन को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


घटना गुरुववार की रात साढ़े नौ बजे हुई। हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक विश सिंह कांबोज ने बताया कि आयुष मोघा, आर्यन और आदित्य उनके संगठन के कार्यकर्ता है। यह तीनों देहरादून चौक पर खड़े थे। तभी एक टाटा मैजिक देहरादून रोड की तरफ से घंटाघर की ओर जा रही थी, जिसमें मांस भरा होने का शक हुआ।

इन्होंने गाड़ी का पीछा कर ढमोला नदी पुल से आगे पठानपुरा के पास गाड़ी रूकवाई और देखा कि गाड़ी में मांस है। वाहन रूकवाने पर चालक ने इनके साथ गाली-गलौच की। इसी बीच चालक ने अपने साथियों को फोन कर दिया।

तभी चालक के पक्ष में कई लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर दी, जिसमें धारदार हथियार लगने से आर्यन और आयुष घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों के पास धारदार हथियार थे और उन्होंने पथराव भी किया। इसी बीच चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन

पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार, नगर कोतवाली और थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। इसके पश्चात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली सदर बाजार पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली सदर बाजार प्रभारी प्रवेश सिंह ने बताया कि मांस से भरी गाड़ी को थाना कुतुबशेर पुलिस ने पकड़ लिया है। जांच की जा रही है। 
 
एक जनप्रतिनिधि की फैक्टरी की बताई जा रही गाड़ी 
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मांस से भरा टाटा मैजिक एक जनप्रतिनिधि की फैक्टरी का है। वहीं, पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें