सहारनपुर जनपद के बड़गांव जडौदा पांड़ा मार्ग पर गांव खुदाबक्सपुर माजरा के समीप एक अनियंत्रित थार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार युवक युवती गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों घायलों को कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक थार को लेकर मौके से फरार हो गया।
तहसीलदार का कार चालक है युवक
गांव बालूमाजरा निवासी पूर्व प्रधान स्वर्गीय कानसिंह का बेटा संजय कुमार उर्फ संजु (32) संविदा पर तहसीलदार रामपुर मनिहारन की गाड़ी का चालक है। बुधवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। अभी वह गांव खुदाबक्सपुर माजरा के एक पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही अनियंत्रित एक थार ने बाइक में आमने सामने की टक्कर मार दी।