फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: होटल पर खाना खा रहे दो युवकों के मारी गोलियां, बाइक सवार छह हमलावरों ने की वारदात, ये है वजह

Thu, 11 Sep 2025 08:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गांव सबदलपुर निवासी सुमित और गौरव बुधवार देर रात अंबाला हाईवे पर खाना खा रहे थे। तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। 
विज्ञापन
गिरफ्तार दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला हाईवे पर स्थित होटल पर खाना खा रहे दो युवकों को बाइक सवार छह हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

सीओ नकुड़ अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि बुधवार देर रात महादेव होटल के सामने गांव सबदलपुर निवासी सुमित और गौरव निवासी गांव सहजवा अपनी थार गाड़ी में बैठे खाना खा रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर छह हमलावर आए। उन्होंने सुमित व गौरव से मारपीट शुरू कर दी और गोली मारकर भाग गए। 
 

सुमित के पैर में एक और गौरव के पैर में दो गोली लगीं। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव सहजवा निवासी दीपक व शेखर, प्रद्युम्न, सोनित व मोनित निवासी गांव मोहद्दीनपुर तथा पंकज निवासी गांव साढ़ौली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
 

पुलिस ने आरोपी मोनित और पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि प्रद्युम्न, दीपक, गौरव और सुमित होटल में पार्टनर थे। रुपयों के लेनदेन को लेकर गौरव और सुमित का प्रद्युम्न के साथ विवाद हो गया था। प्रद्युम्न ने देहरादून में गौरव और सुमित के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तभी से रंजिश चली आ रही है।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
आरोपी पंकज के खिलाफ सात और मोनित के खिलाफ पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- अशोक सिसोदिया, सीओ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें