कई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर 10 प्रतिशत की उनसे डिमांड की जा रही है। जिसके बाद टीम ने शनिवार को एक जाल बिछाया और दो कर्मचारियों को 92 हजार 450 रुपये लेकर सीएचसी प्रभारी डाॅ. देशराज सिंह के आवास पर भेजा। यहां पर एकाउंटेंट संदीप शर्मा भी थे।
टीम ने दोनों को कर्मचारियों ने 92 हजार 450 रुपये दिए। जिसके बाद पीछे से आई टीम ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद सीएचसी के आवास की तलाशी ली गई तो वहां पर 21 लाख 16 हजार 830 रुपये और मिले हैं। यह रुपया कहां से आया है, इसकी जांच की जा रही है।