फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटीजन फीड बैक में सहारनपुर अपने वर्ग में प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
सहारनपुर पब्लिक स्कूल के शिक्षकों को फीडबैक की जानकारी देती निगम की टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत चल रहे सिटीजन फीड बैक में सहारनपुर अपने वर्ग में प्रदेश में पहले और देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उधर, सोमवार से निगम की टीमों ने स्कूलों में जाकर फीड बैक लेना शुरू कर दिया है। महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नागरिकों से अधिक से अधिक फीड बैक देने की अपील की।
विज्ञापन

सिटीजन फीड बैक में सोमवार की दोपहर तक लखनऊ 90 हजार, सहारनपुर 60 हजार और प्रयागराज ने 51 हजार का आंकड़ा पार कर लिया। लखनऊ और प्रयागराज दस लाख से अधिक की आबादी वाले नगर निगमों की श्रेणी में शामिल हैं, जबकि सहारनपुर नगर निगम एक लाख से दस लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में है। इस प्रकार सहारनपुर अपनी श्रेणी में 60 हजार से अधिक फीड बैक के साथ प्रदेश में पहले तथा देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उधर, सोमवार से निगम ने स्कूलों में भी शिक्षकों व उनके माध्यम से विद्यार्थियों के फीड बैक लेना भी शुरू कर दिया है। पाइनवुड स्कूल में प्रधानाचार्य संजीव जैन तथा सहारनपुर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सुधीर जोशी की मदद से निगम की टीम ने फीड बैक कराया। निगम की टीम में मीडिया कंसलटेंट डॉ. वीरेंद्र आजम, आईटी ऑफिसर मोहित तलवार व संयम जैन आदि ने दोनों स्कूलों के शिक्षकों को फीड बैक देने की प्रक्रिया समझाई, साथ ही फीड बैक लिया भी। नगर निगम सहारनपुर ने सिटीजन फीड बैक बढ़ाने के लिए एक हजार कर्मचारियों की टीम शहर में उतारी है।
पार्षद ने जनता से लिया फीड बैक
पार्षद मंसूर बदर ने सोमवार को अपने आनंदनगर स्थित कैंप कार्यालय पर सिटीजन फीड बैक के लिए कैंप लगाया। उन्होंने राहगीरों को पकड़कर और लोगों को घर से बुलाकर फीड बैक कराया। मंसूर बदर ने कहा कि शहर हम सबका है। ऐसे में केवल नगर निगम पर जिम्मेदारी डालने की बजाय आम नागरिकों को शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में पहले स्थान पर लाने के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर सैयद इरफान, हाजी रियाज, हनीफ, शाहिद, मसरूर बदर, मारूफ बदर, नासिर खान, नैयर जुबैरी, हादी जुबैरी, बहार जुबैरी, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें