फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दुष्कर्म की सजा से बचने के लिए रचा खुद की मौत का ड्रामा, युवक को मारकर कार समेत जलाया

Mon, 02 Mar 2026 12:01 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गागलहेड़ी पुलिस ने रोहित हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अर्जुन समेत चार को गिरफ्तार किया है। चारों ने रोहित नाम के युवक की हत्या करके अर्जुन की कार में डाल जला दिया था। 
विज्ञापन
गिरफ्तार चारों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गागलहेड़ी के गांव चौराखुर्द में जली मिली कार और उसमें बुरी तरह से झुलसे मिले शव की घटना का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। घटना के मास्टरमाइंड ने दुष्कर्म के मामले में सजा से बचने के लिए खुद को मृत दिखाने की साजिश रची थी, जिसमें कर्जदार की हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को गागलहेड़ी के गांव चौराखुर्द के प्रधान ने सूचना दी थी कि गांव से चांदपुर जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास एक कार जली हुई हालत में खड़ी है, जिसमें एक व्यक्ति का जला हुआ शव है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान विमल उनियाल निवासी न्यू टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई।

जांच में सामने आया कि विमल उनियाल ने कार 2006 में खरीदी थी और 2019 में एक्सेज ऑफर में नई कार ली थी। तब से यह कार लगभग सात से आठ जगह बिक चुकी थी। मुख्य आरोपी अर्जुन ने 16 फरवरी को कार खरीदी थी।

एसएसपी ने बताया कि रविवार को पुलिस ने रोहित हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अर्जुन, उसके भाई विजय सागर निवासी चाणचक, रोबिन निवासी शेरपुर और सारिक निवासी छापुर शेर अफगानपुर बड़कला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है।
 

भाई ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
घटना के बाद अर्जुन का भाई विजय सागर थाना गागलहेड़ी पहुंचा था। उसने पुलिस को बताया था कि जली कार उसके भाई अर्जुन की है। अर्जुन 24 फरवरी को रोबिन के साथ गया था और तब से लापता है। फोन बंद आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। वहीं, रोहित की हत्या के बाद अर्जुन देहरादून पहुंच गया था। पहचान छिपाने के लिए बाल छोटे करा लिए थे और परिचितों के नाम से सिम खरीदा था।
 

अर्जुन ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र में उसके विरुद्ध एक युवती द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें वह छह माह जेल में रहा। अधिवक्ता ने आजीवन कारावास की आशंका जताने पर उसने स्वयं की मौत दर्शाकर मुकदमे से बचने की योजना बनाई। अर्जुन ने बताया कि उसने रोहित निवासी गांव मोहम्मदपुर कंधेला को 1.70 लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये नहीं लौटाने पर वह रंजिश रखने लगा। पता चला कि रोहित नशे का आदी हो चुका है। 
 
विज्ञापन

इसके बाद अर्जुन ने रोबिन और जेल में मिले साथी सारिक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 24 फरवरी को रोहित को बुलाया। पहले उसे नशा कराया गया, फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को कार की चालक सीट पर बैठाया गया और दुर्घटना का रूप देने के लिए पहिए का बोल्ट खोलकर रॉड छत पर रख दी। इसके बाद पेट्रोल छिड़ककर कार में आग लगा दी। ऐसा करते हुए अर्जुन भी झुलस गया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें