मौके से आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई। इसके पश्चात आरोपियों की निशानदेही पर छह अन्य बाइक बरामद की गई। इनमें एक बाइक आरोपियों ने रुड़की से चोरी की थी, जबकि अन्य सात बाइक चिलकाना रोड और कस्बा चिलकाना चोरी की हैं।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह मजदूरी करते थे, लेकिन उन्हें नशे की लत लग गई, जिसके बाद उन्होंने मादक पदार्थ खरीदने और खाने-पीने का खर्च चलाने के लिए वाहन चोरी करना शुरू कर दिए। आरोपी अमजद अजीम की बुआ का बेटा है। दोनों रिश्ते में भाई लगते हैं।
चार से पांच हजार रुपये में बेचते थे बाइक
आरोपी वाहन चोरी करने के बाद चार से पांच हजार रुपये में बेच देते थे। चोरी के बाद अजीम वाहन बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश करता था। अजीम देहात क्षेत्रों में बाइकों को बेचता था।
सभी बाइकों के मालिक मिले
आरोपियों के पास से बरामद आठों को बाइकों के मालिक मिल गए हैं। बरामद सभी बाइकों के अलग-अलग थानों चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बाइकों को उनके मालिकों को सौंप दिया जाएगा।