पुलिस जीप में टक्कर मारकर फरार
पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने अपनी स्कॉर्पियो कार से पुलिस जीप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बदमाश स्कॉर्पियो को सड़क पर ही खड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए।
स्कॉर्पियो से मिली फर्जी नंबर प्लेट
घटना में पुलिस की जीप का शीशा, बम्पर और बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया है। जांच के दौरान वाहन से हरियाणा नंबर की तीन फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश की जा रही है।