कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेरनगर नरैनी में बुधवार दोपहर डॉ. जिया उल रहमान ने अपनी पत्नी और पुत्री मुस्कान के साथ तरबूज खाया था। तरबूज खाने के कुछ देर बाद ही तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के अन्य लोग हालत ज्यादा खराब होने पर मुस्कान समेत तीनों को तत्काल बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए।
वहां से मुस्कान को अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मुस्कान ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुस्कान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मुस्कान का कुछ समय पूर्व ही निकाह तय हुआ था।
संदिग्ध मौत के कारण की पड़ताल जारी
डॉ. जिया उल रहमान और उनकी पत्नी की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना कई सवाल खड़े करती है कि क्या तरबूज में कोई विषैला पदार्थ था या फिर कोई अन्य कारण रहा है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
ये भी देखें...
UP: शामली में महिला ने खुद को आग लगाई, धुएं के कारण दम घुटने से दो बेटियों की मौत; इस बात पर पति से थी नाराज