फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बाइक से टकराकर टेंपो पलटा, दो सगे भाइयों की मौत, भात लेकर जा रहे थे बहन के घर

Sun, 09 Nov 2025 11:38 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गांव हलालपुर से एक एक परिवार भात लेकर देवबंद जा रहा था। लाखनौर गांव के पास बाइक और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई। रमेश और प्रेम सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मची रही। 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टपरी-नागल मार्ग पर गांव लाखनौर के पास बाइक से टकराकर टेंपो पलट गया। इसमें रमेश (52) और प्रेम सिंह (65) निवासी हलालपुर की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। हादसे में दो महिला समेत छह लोग घायल हुए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

 

शनिवार शाम को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हलालपुर से परिवार टेंपो में भात लेकर देवबंद के फतेहपुर गांव में जा रहा था। इसमें एक ही परिवार के करीब छह लोग थे। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। 
 

टपरी-नागल मार्ग पर लाखनौर गांव के पास बाइक और टेंपो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीर सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
 
विज्ञापन

यहां हलालपुर निवासी रमेश और प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। पंकज, अशोक, मिंटू, निकिता, रजनीश और रेखा को भर्ती कर इलाज शुरू किया। पंकज, मिंटू और रजनीश बाइक पर थे। रेखा की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। पता लगते ही परिजन और पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। रमेश और प्रेम सिंह दोनों सगे भाई थे। वह हलालपुर स्थित नल बनाने की फैक्टरी में काम करते थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें