फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मामूली बात पर किशोर को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, पांच के खिलाफ रिपोट दर्ज

Sat, 30 Mar 2024 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दानिश कॉलोनी में एक किशोर की चाकू से गोदकर  हत्या कर दी गई। बताया गया कि मामूली कहासुनी के बाद घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
मृतक किशोर का फाइल फोटो व मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर की दानिश कॉलोनी में मामूली कहासुनी में एक किशोर की चाकू से गोदकर पांच युवकों ने हत्या कर दी। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। झगड़े की वजह भी पुलिस जानने में लगी है।

विज्ञापन


वारदात देहात कोतवाली क्षेत्र में बेहट रोड स्थित दानिश कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात हुई। क्षेत्र के निवासी अदनाम (17) की शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र में ही रहने वाले पांच-छह युवकों से कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला निपट गया था। रोजा इफ्तारी के बाद रात दस बजे अदनान घर से निकला था। पुलिस के मुताबिक, जिन युवकों से उसकी दिन में कहासुनी हुई थी, उनसे फिर अदनान की गाली-गलौज हो गई।

आरोपी नशे में बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने अदनान के साथ मारपीट की। इसके साथ ही एक ने उसके शरीर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहुलूहान हालत में सड़क पर गिर गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन और मोहल्ले के लोग अदनान को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पता लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद अदनान को मृत घोषित कर दिया।

पता लगा तो एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व देहात कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जांच की। इसके बाद वारदात स्थल से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी फरार मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटना स्थल का तीन बार किया मुआयना
पुलिस ने घटना स्थल का तीन बार मुआयना किया। रात एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार की सुबह मौका-मुआयना किया। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने सुबह दोबारा वारदात स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
 
पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामूली कहासुनी में अदनान की हत्या की गई है। पुलिस हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है। मृतक की पहले से आरोपियों की कोई रंजिश नहीं थी। -डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें