चिलकाना के गांव तिड़फवा निवासी एक किशोर और एक बच्चे की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
गांव तिड़फवा निवासी दानिश (15) पुत्र गालिब तथा गांव फिरोजाबाद निवासी उमर (10) पुत्र आबिद सोमवार की शाम चार बजे अपने साथियों अकदश तथा उमर के साथ गांव जोधेबांस के किनारे यमुना घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय दानिश तथा उमर का पैर फिसल गया, जिससे वे दोनों गहरे कुंड में चले गए।