फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: किशोरी की हत्या कर शव हाईवे किनारे सूखी नहर में फेंका, गले और शरीर पर मिले चोट के निशान

Wed, 16 Sep 2026 09:29 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

साखन नहर में करीब 14 साल की किशोर का शव मिला। पुलिस ने आकर जांच की, मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसने लाल रंग की टी-शर्ट व गहरे नीले रंग का लोअर पहना हुआ है। हाथों पर मेहंदी लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का पता चलेगा। 
विज्ञापन
शव मिलने पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेट हाईवे स्थित साखन नहर में बुधवार को किशोरी का शव पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में गले और शरीर पर निशान मिले हैं। आशंका है कि किशोरी की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। क्योंकि नहर पिछले काफी दिनों से सूखी पड़ी है और उसमें इतना पानी भी नहीं है, जिसमें डूबने से किशोरी की मौत हो सके। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

 

कुछ ग्रामीण दोपहर के समय नहर के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने किशोरी का शव पड़ा देखा। पता चलने पर सीओ अमित कुमार सिंह और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे, जिस जगह किशोरी का शव पड़ा था, वहां पर करीब एक फुट पानी था। हालांकि किशोरी का चेहरा पानी के बाहर था। पुलिस ने शव को पानी से निकाला और उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया। फॉरेंसिक टीम ने शव के आसपास बारीकी से जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 
 

किशोरी की उम्र 14 वर्ष के आसपास है और उसने लाल रंग की टी-शर्ट व गहरे नीले रंग का लोअर पहना हुआ है। हाथों पर मेहंदी लगी हुई है। जबकि उसके पैरों से चप्पल गायब थी और लोअर की एक जेब बाहर निकली हुई थी। गले और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

कुछ घंटे पहले ही शव फेंके जाने की आशंका
शव को देखकर लग रहा था कि वह ज्यादा पुराना नहीं है, जो कुछ घंटे पहले का ही है। वहीं स्थानीय लोगों का भी कहना है कि जिस जगह पर शव मिला है वहां से हर समय लोगों का आवागमन रहता है। आशंका जताई जा रही है कि शव बरामद होने से कुछ घंटे पहले ही यहां लाकर फेंका गया हो।

700 मीटर दूर तक नहीं सीसीटीवी कैमरा
साखन नहर के आसपास किसी तरह की कोई आबादी नहीं है, जिस कारण 700 मीटर के क्षेत्र में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। हालांकि पुलिस मार्ग पर बने होटल और ढाबों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बताया गया है कि नहर में पिछले काफी समय से पानी भी नहीं छोड़ा गया है, जिस कारण वह पूरी तरह सूखी पड़ी है।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। हत्या समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस कई टीमें गठित कर दी है। जल्दी ही शव की पहचान करा दी जाएगी।
- मयंक पाठक, एसपी देहात, सहारनपुर।

ये भी देखें...
शामली धर्मांतरण प्रकरण: बंधक बनाने की शिकायत पर हाईकोर्ट में पेश हुआ आयुष, पिता देवराज मलिक ने कही ये बात

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें