फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पॉलिटेक्निक के छात्र की गला रेतकर हत्या, गांव के बाहर सड़क पर मिला लहूलुहान शव

Thu, 23 May 2024 08:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में एक पॉलिटेक्निक के छात्र की धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नागल कस्बे से देर रात घर लौट रहे पॉलिटेक्निक के छात्र की धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


गांव ताजपुर निवासी पिंकी का बेटा गौरव (18) कस्बे में एक लैब पर काम करता था। जो पॉलिटेक्निक का छात्र भी था। बुधवार देर रात रात वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। जब वह घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने तलाश शुरू की।

उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या में युवती के परिवार के छह सदस्यों को नामजद करते हुए थानेदार मे तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें