फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तोड़ी जाएगी नगर निगम की 76 साल पुरानी इमारत

Thu, 23 May 2024 05:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम में 1948 की बनी इमारत को ध्वस्त किया जाएगा। इसकी जगह नगर निगम पांच मंजिला इतारत बनाएगा, जिसमें सभी विभागों को शिफ्ट किया जाएगा। नए भवन के लिए नगर निगम को शासन से 35 करोड़ रुपये की धनराशि मिल भी चुकी है। आचार संहिता हटने के बाद कभी भी ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हो सकता है।

1948 की बनी इस दो मंजिला इतारत में नीचे गृहकर एवं जलकर विभाग, नजूल अनुभाग, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग, स्टोर, स्वास्थ्य विभाग चलते हैं, जबकि ऊपर निर्माण विभाग, लेखा विभाग संचालित हैं। वर्तमान में इमारत की हालत खस्ता है। छतें टपकती हैं, जिसकी वजह से बरसात के दिनों में इसमें बैठना अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मुश्किल रहता है। प्रत्येक वर्ष इसकी मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी इमारत की हालत में सुधार नहीं है। ऐसे में नगर निगम ने इसको ध्वस्त कर नई इमारत बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन उससे पहले इसमें चल रहे विभागों और उनके अधिकारियों व कर्मचारियों के किसी अन्य जगह पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे कार्य प्रभावित न हो। पुरानी इमारत को हटाने के बाद नगर निगम पांच मंजिला नई इमारत बनाएगा। इसके बाद पुरानी इमारत में चलने वाले विभागों के साथ ही निगम के अन्य विभागों को भी उसमें शिफ्ट किया जाएगा, जो अभी तक अलग-अलग इमारतों में चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम में खड़ी 1948 में बनी इमारत जर्जर हो चुकी है, जिसकी छत और दीवारों में दरारे हैं। उच्चाधिकारियों ने इसे ध्वस्त कर नई इमारत बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन से 35 करोड़ रुपये मिले हैं। नगर निगम पांच मंजिला नई इमारत बनाकर सभी विभागों को उसमें शिफ्ट करेगा।
- बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें