फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: डीआईओएस कार्यालय का स्टेनो पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, देखें कैसे फूट-फूटकर रोया

Fri, 25 Jul 2025 09:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गांव तिरपड़ी निवासी ईश्वर चंद ने एंटी करप्शन थाने में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इसके बाद जाल बिछाकर आरोपी अजय कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किया आरोपी रोता हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से स्टेनो (आशु लिपिक) अजय कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्मचारी यू-डायस पोर्टल पर एडमिशन इंपोर्ट कराने की एवज में रुपये मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बाजार में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

 

कोतवाली नकुड़ गांव तिरपड़ी निवासी ईश्वर चंद ने एंटी करप्शन थाने में शिकायत की थी। बताया था कि डीआईओएस कार्यालय का स्टेनो अजय कुमार निवासी खलासी लाइन बच्चों का एडिशमन यू-डायस पोर्टल पर इंपोर्ट कराने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद कर्मचारी को पकड़ने के लिए एंटी करप्शन ने जाल बिछाया। दो गवाह लिए गए। शुक्रवार शाम शिकायतकर्ता ईश्वर चंद ने कार्यालय में आशु लिपिक को पांच हजार रुपये की रिश्वत दी तो टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।
 
विज्ञापन

कार्यालय में कर्मचारी पर कार्रवाई होने से हड़कंप मच गया। आरोपी को टीम गिरफ्तार कर थाना सदर बाजार ले आई। वहां पर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया। एंटी करप्शन थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी पीड़ित को कई दिनों से चक्कर कटा रहा था। यू-डायस पोर्टल पर एडमिशन इंपोर्ट नहीं कर रहा था। आरोपी कागजों में भी कमी निकाल देता था। एक दिन आरोपी ने काम करने की एवज में पांच हजार रुपये की मांग की थी। इससे परेशान होकर ईश्वर चंद ने एंटी करप्शन थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें