फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जिला कारागार पहुंचीं बहनें, भाइयों को बांधी राखी, छलके आंसू

Tue, 20 Aug 2024 11:12 AM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर रक्षाबंधन पर बंदियों को राखी बांधने जेल पहुंचने वाली बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
जिला कारागार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर रक्षाबंधन पर बंदियों को राखी बांधने जेल पहुंचने वाली बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। जिला कारागार परिसर में बाहर पंडाल लगाया गया। राखी बांधते समय कई बहनों की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिला कारागार में बहनों की भीड़ रही। सोमवार को मुलाकात में बहनों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसको लेकर जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए। बहनों के अलावा भाई भी राखी बंधवाने जेल पहुंचे। 

जेल में बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कई बहनों के आंसू छलक आए। जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर बंदियों को राखी बांधने जेल आने वाली बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल परिसर में बाहर पंडाल लगाया गया। भाई को राखी बांधने आने वाली बहनों के लिए जलपान की व्यवस्था भी गई है। सुबह से ही मुलाकात शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें