फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: शोरूम से 30 लाख की चांदी गायब, खाने के थैले में रख भेज दी घर, कर्मचारी व उसकी पत्नी-बेटी पर रिपोर्ट

Fri, 27 Nov 2026 05:14 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

कोतवाली सदर बाजार में कोर्ट रोड पर थ्रिल प्लाजा के पास सत्यम ज्वेलर्स का तीन मंजिला शोरूम है। यहां 24 साल पुराने कर्मचारी हरबंस कुमार जैन ने करीब 13 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया। शक होने पर स्टॉक का मिलान किया तो चोरी पकड़ी गई। 
विज्ञापन
चांदी का सामान। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोर्ट रोड स्थित थ्रिल प्लाजा के सत्यम ज्वेलर्स शोरूम से 30 लाख कीमत की करीब 13 किलो चांदी गायब करने का मामला सामने आया है। सराफ ने अपने कर्मचारी पर खाने के थैले से पत्नी और बेटी के जरिये चांदी बाहर भेजने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

चर्च रोड निवासी राजीव कुमार जैन ने तहरीर देकर बताया कि कोर्ट रोड स्थित थ्रिल प्लाजा में उनका सत्यम ज्वेलर्स के नाम से तीन मंजिला शोरूम है। भूतल पर चांदी का सेक्शन है, जबकि ऊपर की मंजिलों पर सोने और हीरे की ज्वेलरी रखी जाती है। आरोप है कि जैन बाग कृष्णानगर निवासी हरबंस कुमार जैन पिछले 23-24 साल से उनके यहां कर्मचारी था। करीब 10 साल से उसे चांदी सेक्शन की जिम्मेदारी सौंप रखी थी। पिछले कुछ समय से शोरूम में चांदी खरीदने आने वाले ग्राहक बिना खरीदारी किए लौटने लगे थे। 
 

पूछने पर ग्राहकों ने बताया कि पसंद के मुताबिक चांदी का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। शुरुआत में कर्मचारी ने ग्राहकों को सामान पसंद नहीं आने की बात कहकर टाल दिया। बाद में शक होने पर चांदी का स्टॉक चेक कराया गया तो करीब दो किलो सामान कम मिला। पुराने स्टॉक का मिलान करने पर करीब 13 किलो चांदी के जेवर गायब मिले, जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई। 
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान शोरूम संचालक और उनके बेटे ने देखा कि हरबंस पहले खाना घर से लाता था, लेकिन कुछ समय से कभी उसकी पत्नी ममता तो कभी बेटी प्रिया खाने का थैला लेकर शोरूम पहुंचती थी। खाना देने के बाद वे थैला वापस ले जाती थीं। बाद में उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि पत्नी और बेटी के जरिये शोरूम से चांदी के जेवर बाहर भिजवाकर बेच दिए थे। जांच अधिकारी उप निरीक्षक संजय कुमार शर्मा ने बताया कि हरबंस कुमार जैन, ममता और प्रिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें