फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: महापौर कार्यालय में पार्षदों के बीच मारपीट, रईस पप्पू ने टिंकू अरोड़ा का सिर फोड़ा; ये रही वजह

Tue, 06 Oct 2026 07:20 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

नगर निगम के पार्षद टिंकू अरोड़ा और रईस पप्पू के बीच काफी समय से तनातनी चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। ठेके का भी विवाद बताया जा रहा है। इसी को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। 
विज्ञापन
पार्षद टिंकू अरोड़ा। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के पार्षदों के बीच लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी मंगलवार को मारपीट में बदल गई। महापौर कार्यालय में दो पार्षदों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें एक पार्षद का सिर फूट गया। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मामला मंगलवार दोपहर नगर निगम स्थित महापौर डॉ. अजय कुमार के कार्यालय का है। समाजवादी पार्टी के पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा और वार्ड 69 के पार्षद रईस पप्पू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों गाली-गलौज और मारपीट करते हुए कार्यालय से बाहर निकल आए। पार्षद टिंकू अरोड़ा के सिर पर चोट आई। 
 

शोर सुनकर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी जमा हो गए। उन्होंने दोनों पार्षदों को अलग कराया। टिंकू अरोड़ा ने आरोप लगाया कि रईस पप्पू शराब पीकर महापौर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पहुंचते ही उनके साथ गाली-गलौज की, जिसके बाद मारपीट हुई है। टिंकू ने बताया कि वह तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई कराएंगे। 
 

उधर, पार्षद रईस पप्पू का कहना है कि मंगलवार को महापौर कार्यालय में टिंकू अरोड़ा ने आपा खो दिया और मेरे साथ गाली-गलौज की है। हालांकि पप्पू का यह भी कहना है कि ये उनका आपसी मामला है। वह मामले को तूल नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने तहरीर भी लिखी। उधर, सीओ प्रथम सारिका चौधरी ने बताया कि थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह बताई जा रही वजह
मेला गुघाल में लगे सीसीटीवी कैमरों का टेंडर किसी अन्य व्यक्ति के नाम है। टिंकू अरोड़ा का आरोप है कि रईस पप्पू टेंडर को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। आरोप है कि वह टेंडर उनके नाम होने की अफवाह फैला रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। उधर, रईस अहमद उर्फ पप्पू का कहना है कि टिंकू अरोड़ा ने मंगलवार को अन्य पार्षद के सामने उनके खिलाफ अपशब्द कहे हैं।
विज्ञापन

कई महीने से चल रही गुटबाजी
अंबाला रोड स्थित एक पार्षद और टिंकू अरोड़ा के बीच कई महीने से गुटबाजी चल रही है। कई बार सोशल मीडिया पर दोनों के बीच का टकराव शब्दों के जरिये सामने आ चुका है। जिस पप्पू पार्षद के साथ टिंकू का झगड़ा हुआ है। वह टिंकू अरोड़ा के खिलाफ वाले पार्षद के साथ रहते हैं।

ये बोले महापौर
मामला जानकारी में आया है। फिलहाल किसी कार्यक्रम में हूं। इसकी जानकारी जुटाई जाएगी कि किस वजह ये यह घटना हुई।
- डॉ. अजय कुमार, महापौर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें