फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिले के तीनों टोल फ्री कराएंगे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत भारतीय किसान यूूनियन कार्यकर्ता शनिवार को जनपद के तीनों टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक टोल को फ्री कराएंगे। साथ ही भाजपा के जनप्रतिनिधियों का घेराव करने की रणनीति पर भी विचार होगा।14 दिसंबर को भाकियू कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से देर शाम तक शाहजहांपुर, चमारी खेडा और कोलकी कलां टोल को फ्री कराया जाएगा। कोलकी कलां टोल प्लाजा पर नागल ब्लाक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह और जिला संगठन मंत्री डॉक्टर नरेश यादव के नेतृत्व में किसान जुटेंगे। शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं का नेतृत्व जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार और सरसावा ब्लाक अध्यक्ष सरदार भोला सिंह करेंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर राजवीर सिंह और मंडी सचिव मंडल सुरेंद्र कांबोज के नेतृत्व में देहरादून रोड पर चमारीखेड़ा टोल को फ्री कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर ही भाकियू कार्यकर्ता भाजपा के जनप्रतिनिधियों के घेराव की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन है अलर्ट, तैनात रहेगी पुलिस
सहारनपुर। भाकियू द्वारा जिले के तीनों टोल प्लाजा पर प्रदर्शन और टोल फ्री कराने की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। तीनों ही टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही खुफिया टीम भी सक्रिय है और आंदोलन को लेकर इनपुट जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें