जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नासिर उर्फ बाला के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
कई मामलों में वांछित था आरोपी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नासिर उर्फ बाला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेरियान का रहने वाला है और बड़गांव तथा नानौता थानों में उसके खिलाफ गोकशी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश जारी है।