फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के नाम पर ठगे जा रहे सहारनपुरवासी : राणा

Sat, 30 Aug 2025 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि दुष्कर्म और हत्याओं की घटनाएं आम बात हो गई। पूरे प्रदेश में सरकार ने नगर निगमों में जीआई सर्वे कराकर बेहिसाब टैक्स तो लोगों से वसूलना शुरू कर दिया, लेकिन सुविधाओं के नाम पर किसी भी कोई ध्यान नहीं। जिलाध्यक्ष शुक्रवार को जिला कार्यालय पर पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

महानगर के कुछ ऐसे तो ऐसे हैं, जहां पर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है, लेकिन निगम का इस तरफ कोई ध्यान नहीं। नागरिकों को स्मार्ट सिटी के नाम पर लूटा जा रहा है। कहा कि सरकार का ध्यान बिजली की दरों को बढ़ाने में तो है, लेकिन निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु उसकी व्यवस्थाएं खत्म है। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है।
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में जलभराव के कारण हालत दयनीय है। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि जनता का विश्वास अब भाजपा से उठ चुका है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, संगठन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सोनू पठान, वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष अमरदीप जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें