फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 30 रुपये फीस... वसूल किए जा रहे 80 से 100

Sat, 30 Aug 2025 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनसेवा केंद्रों पर खुली लूट हो रही है। प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। आय, मूल निवास और जाति प्रमाणपत्र बनवाने की निर्धारित शुल्क 30 रुपये के स्थान पर 80 से 100 रुपये तक वसूली की जा रही है। टीम ने दो दिन जनसेवा केंद्रों पर प्रमाणपत्र बनवाने का स्टिंग किया तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

लोगों को परेशानी से बचाने के लिए आय, मूल निवास और जाति प्रमाणपत्र के साथ ही अन्य प्रमाणपत्रों की सुविधा देने के लिए गांव और शहरों में जनसेवा केंद्र खोले गए हैं। शासन ने प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 30 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। जनसेवा केंद्र संचालकों के अकाउंट में प्रमाणपत्र बनवाने पर 13 रुपये प्रति प्रमाणपत्र कमीशन खुद आ जाता है, जबकि 17 रुपये सरकार का होता है। इसके बाद भी जनसेवा केंद्रों पर आय, मूल निवास और जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों से 30 रुपये के स्थान पर 80 से 100 रुपये तक वसूल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें