फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटीजन फीडबैक में सहारनपुर पहले पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत सिटीजन फीड बैक में नगर निगम सहारनपुर दो लाख का आंकड़ा पार कर अपनी श्रेणी में देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को हुई बैठक में अधिकारियों व सफाई निरीक्षकों को सिटीजन फीड बैक में और तेजी लाने के निर्देश दिए। सफाई निरीक्षकों को सभी वार्डों में साफ सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में नंबर वन पर आने के लिए नगर निगम कई बिंदुओं पर काम कर रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, शौचालयों में साफ-सफाई रखने, कचरे केे अलग-अलग इकट्ठा करने के साथ ही सिटीजन फीड बैक भी रैंकिंग बढ़ाने में अहम रहेगा। सहारनपुर नगर निगम सात से दस लाख की आबादी वाले नगर निगमों में शामिल है। इस श्रेणी के शहरों में नगर निगम सहारनपुर सिटीजन फीड बैक में पहले नंबर पर चल रहा है। चार फरवरी तक सहारनपुर ने 202025 सिटीजन फीड बैक प्राप्त कर लिया था। 173183 सिटीजन फीड बैक के हिसार दूसरे तथा 141775 सिटीजन फीड बैक के साथ कुरनूल तीसरे स्थान पर है। नगरायुक्त ने कहा कि अभी हम सिटीजन फीड बैक में पहले नंबर पर हैं, मगर स्वच्छ सर्वेक्षण में पहला नंबर पाने के लिए आम नागरिकों का सहयोग भी सफाई में चाहिए। उधर, शुक्रवार की बैठक में उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कहीं कोई नाला टूटा है तो उसे तुरंत ठीक कराएं, जिससे कचरा नाले में ना गिरे। उन्होंने कहा कि गंदगी से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, सुधाकर, राजबीर, महेश राणा, आशीष धौलाखंडी, चंद्रपाल, नीरज कर्णवाल, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें