राकेश टिकैत ने सांसद इकरा हसन पर हुई अभद्र टिप्पणी को लेकर भी आपत्ति जताई। कहा कि किसी भी लड़की पर गलत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने वालों को सोचना चाहिए कि हमारे घर में भी बहन-बेटी है, कोई उनके बारे में ऐसी बात करे तो हमें कैसा लगेगा।
बसपा सुप्रीमो को लेकर कहा कि उनकी उम्र हो गई है। वह आराम से पार्टी चलाएं, चुनाव के झंझट में क्यों पड़ रहीं हैं। गन्ने के दाम को लेकर भी उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि हरियाणा में गन्ने के रेट बढ़ा दिए गए हैं, लेकिन यूपी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। सरकार को रेट बढ़ाने चाहिए और जल्दी से जल्दी किसानों को पूरा भुगतान दिया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हलाल सर्टिफिकेट वाले बयान को लेकर कहा कि कोई लाल है तो कोई हरा। यानी वेज और नॉनवेज यह होना चाहिए। आर्गेनिक है तो उसे ग्रीन और नॉनवेज पर लाल निशान लगाओ। यहां तक होटलों को भी चिन्हित करना चाहिए। अपने दामाद के घर हुई चोरी पर कहा कि पुलिस पूछ रही है कि पांच लाख की रकम कहां से आई। आज के समय में इतने रुपये तो व्यक्ति अपने घर में रखता ही है।
ये भी देखें...
Meerut: चिन्मयानंद बापू ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- इतने ही प्रभावित हैं तो अपना लें मुस्लिधर्म