फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में सहारनपुर स्टेशन पर हुआ पांच लाख रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से लोगों में वहां के हालातों को लेकर असमंजस बना हुआ। जिस कारण लोग जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने से कतरा रहे हैं। आलम यह है कि ट्रेनों की सीटें खाली जा रही हैं। तीन दिन में लगभग एक हजार लोग अपना आरक्षण रद्द करा चुके हैं। जबकि सामान्य यात्री टिकटों की बिक्री में भी कमी आई है।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित आरक्षण विंडो पर आरक्षण कराकर जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाले यात्रियों द्वारा आरक्षण रद्द कराने को लेकर भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि आरक्षण खिड़की पर पहले दिन 132 यात्रियों ने आरक्षण निरस्त कराए, दूसरे दिन 130 आरक्षण निरस्त हुए, जबकि तीसरे दिन दोपहर तक ही 119 यात्रियों ने अपना आरक्षण निरस्त करा लिया था। आरक्षण केंद्र अधिकारी के अनुसार इससे कहीं अधिक ऑनलाइन कराए गए आरक्षण निरस्त हुए हैं। लगभग एक हजार यात्री तीन दिन में आरक्षण निरस्त करा चुके हैं।
इसके अलावा सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस रूट पर 60 प्रतिशत से भी अधिक यात्री कम हो गए हैं। जिससे जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेन मोरध्वज एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, जम्मू तवी समेत कई ट्रेनों के आरक्षित कोच में नाम मात्र के ही यात्री जा रहे हैं। जिससे रेलवे स्टेशन के राजस्व में तीन दिन में ही लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान : शर्मा
रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि तीन दिन में काफी संख्या में यात्रियों ने आरक्षण निरस्त कराए हैं। यात्री टिकट भी कम हुए हैं। जिससे सहारनपुर स्टेशन के राजस्व में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों में माहौल को लेकर आशंका है। जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें