फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: प्राचार्य ने की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज से आठ छात्र निलंबित, जमकर हुई थी मारपीट

Tue, 17 May 2022 10:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

मेडिकल कॉलेज में मारपीट के मामले में प्राचार्य ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राचार्य ने आठ छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के सरसावा में राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रकरण में जांच कमेटी द्वारा की गई जांच के उपरांत प्राचार्य ने मारपीट में शामिल इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को छह माह के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया है, जबकि दो छात्रों को एक माह के लिए निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि कॉलेज के 2019 बैच के एमबीबीएस छात्र छात्राओं और मेडिकल कॉलेज में ही इंटर्नशिप कर रहे छात्र-छात्राओं द्वारा 11 मई की रात्रि कॉलेज कैंपस के बाहर एक रिसोर्ट में पार्टी के दौरान मारपीट हो गई थी। इसमें 2019 बैच के कई छात्र चोटिल हुए थे। पार्टी के बाद छात्रावासों में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें 2019 बैच के छात्रों की तहरीर पर इंटर्नशिप कर रहे सात छात्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की जांच के लिए प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने चार वार्डनों की एक जांच समिति गठित की थी। 

कॉलेज प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि जांच टीम ने रविवार देर रात रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत की। इसमें साफ स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि सारा मामला राजकीय मेडिकल कॉलेज में ही इंटर्नशिप कर रहे मेडिकल छात्रों की ओर से आरंभ हुआ था जिसमें इंटर्नशिप कर रहे आठ छात्रों की संलिप्तता पाई गई है। हालांकि पुलिस द्वारा सात ही छात्रों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने छह छात्रों को छह माह के लिए कॉलेज की समस्त गतिविधियों से निष्कासित कर दिया है, जबकि दो छात्रों को एक महीने के लिए निष्कासित किया गया है। इससे संबंधित नोटिस भी बोर्ड पर चस्पा कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Big Action: भूमाफिया यशपाल पर शिकंजा, 24 घंटे से ज्यादा गरजा बुलडोजर, जमींदोज हुई आलीशान हवेली, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा कराई गई जांच बिल्कुल अलग विषय है जो मेडिकल कॉलेज अथवा प्रशासन का अंदरूनी मामला है, जबकि एमबीबीएस छात्र की तहरीर पर सरसावा थाने में दर्ज मुकदमा आपराधिक प्रवृत्ति का है और पुलिस उसी आधार पर मामले की विवेचना कर रही है।

यह भी पढ़ें: BKU Split: बड़ी मुश्किल में भाकियू, दस दिन के भीतर फिर लग सकता है तगड़ा झटका, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें