मौके से शामली के थाना कैराना अंतर्गत गांव पावटी कलां निवासी अनस पुत्र तैय्यब और गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान निवासी फैजान पुत्र बाल्ला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनस ने पूछताछ में बताया कि यह मकान उसके गांव के ही रिश्ते के भाई महबूब पुत्र आलमदीन का है।
महबूब ही राजस्थान से यह माल लाकर आसपास के राज्यों मे सप्लाई करता है। आरोपी काफी दिनों से नशे का धंधा कर रहे हैं। राजस्थान से माल लाकर आसपास के इलाकों में महंगे दामों पर बेचा जाता था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
गिरोह में ओर भी तस्कर शामिल
प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि तस्करों का यह पूरा गिरोह है, जिनका पूरा नेटवर्क चलता है। अब पुलिस यह पता कर रहे हैं कि इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है। आरोपी यूपी के अलावा हरियाणा और उत्तराखंड में भी नशे की तस्करी करते थे।