शुक्रवार सुबह जब उठे तो सभी को चक्कर व उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में देवेंद्र की पत्नी मंजू, बेटी संजना, कशिश, कन्नू व बेटा कृष्णा तथा परिवार के ही सतीश की पत्नी कविता, मोहित व आदेश हैं।
उधर, घलौली गांव निवासी महेंद्र उसकी पत्नी माया, पुत्र अश्वनी और पुत्रवधू ज्योति भी इसी अस्पताल में भर्ती हैं। महेंद्र ने बताया कि उन्होंने भी गांव की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदकर पकौड़ी बनाकर खाई थी। कुछ देर बाद ही हालत बिगड़ने लगी थी। वहीं, सरकारी अस्पताल में बढ़ेड़ी मजबता निवासी दीपक व उसकी पत्नी काजल को भी हालत खराब होने पर भर्ती कराया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अजय कुमार त्यागी ने बताया कि बीमार लोगों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी कर दी गई। वहीं, डा. डीके जैन ने बताया कि कुट्टू के आटा में मिलावट थी। जिसके सेवन से यह लोग बीमार हुए हैं।
खाद्य निरीक्षक को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जानकारी मिलते ही असिस्टेंट फूड कमिश्नर पवन चौधरी के नेतृत्व में टीम चंदपुर कायस्थ गांव पहुंची और संबंधित दुकानदार से पूछताछ की। दुकानदार का कहना है कि वह पांच किलो कुट्टू का आटा देवबंद से खरीदकर लाया था। उनका कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। - अंकुर वर्मा, एसडीएम