फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह का पर्दाफाश: दिन में रेकी फिर रात में देते थे वारदात को अंजाम, पांच सदस्य अरेस्ट, नगदी-जेवरात बरामद

Mon, 18 Dec 2023 05:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सदस्य दिन में रेकी करते थे और फिर रात में वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कोतवाली नकुड़ पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नगदी, सोने-चांदी के जेवरात और हथियार बरामद किए गए। आरोपियों ने आठ घटनाएं करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नकुड़ क्षेत्र में पिछले दिनों चोरी की कई घटनाएं हुईं। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नकुड़ पुलिस ने सगे भाई सलमान व नाहिद, हारून, करीम, आजाद हाल निवासी अंबेहटापीर को गिरफ्तार किया।

आरोपी मूलरूप से गांव सैदपुरा हलवाना कोतवाली गंगोह के रहने वाले हैं, लेकिन इन दिनों यह अंबेहटापीर में किराए के मकान में रहकर चोरी की वारदातें कर रहे थे। आरोपियों के पास से चोरी की 1.30 लाख की नगदी, 100 ग्राम सोने और 800 ग्राम चांदी के आभूषण, दो तमंचे, तीन कारतूस, तीन चाकू, दो साइकिल, एक छेनी व एक लोहे का कटर बरामद हुआ है।

आरोपियों ने नकुड़ क्षेत्र में सात और कोतवाली रामपुर मनिहारान में चोरी की एक घटना को अंजाम दिया था। आरोपी लोहे के कटर से ताला काटकर मकान के अंदर घुस जाते थे। एसएसपी ने चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद देने इनाम देने की घोषणा की है।

दिन में रेकी और वारदात में साइकिल करते थे इस्तेमाल
आरोपी दिन में गांव-गांव व कस्बों में घूमकर रेकी करते थे। गांव के बाहरी क्षेत्राें में बने मकानों को निशाना बनाते थे। आरोपी वारदात करने साइकिल पर जाते थे। खेतों में साइकिल को छिपा देते थे। इसके बाद ताले तोड़कर मकान को खंगाल देते थे।

करनाल में हत्या के मामले में जेल गए थे तीन आरोपी
एसपी देहात ने बताया कि सलमान, हारूण, आजाद ने हरियाणा के करनाल में भी वारदातों को अंजाम दिया है। करनाल की थाना मधुबन पुलिस ने आरोपियों को जानलेवा हमला और हत्या के मामले में गिरफ्तार जेल भेजा था। इसके अलावा करीम चोरी के मामले में थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर से जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Meerut: मैं बात नहीं करता; गाेलियां मारकर परिवार खत्म करता हूं! युवक ने मोबाइल स्टोर के स्टॉफ को दी धमकी
विज्ञापन

तकियों और ताबीज में छिपा देते थे जेवरात
आरोपी चोरी के आभूषणों को घर में तकियों छिपा देते थे। इसके अलावा अंगूठी, कान की बाली व छोटे आभूषणों को काले कपड़े में लपेटकर ताबीज के रूप में गले में डाल लेते थे। ताकि पुलिस तलाशी ले तो जेवरात बरामद न हो।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में शिवपाल यादव बोले- भाजपा का सफाया कर देगा इंडिया गठबंधन, सपा कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें