सहारनपुर के चिलकाना में पुलिस टीम पर फायर करने वाले आरोपी गोकश को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि पुलिस को शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर गांव गुमटी में पुल के पास से मुस्तकीम उर्फ तुनकी पुत्र जमील निवासी खेड़ा मवात को तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ा।