फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News : पुलिस की बड़ी कारवाई, 25 हजार का इनामी शराब तस्कर दबोचा, दो लूटेरे भी पकडे़

Sun, 29 Jan 2023 06:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए 25 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर शराब की तस्करी कर रहा था। रविवार को पुलिस ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। 
विज्ञापन
up police, saharanpur police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस को चकमा देकर लंबे समय से शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित हुआ था। वही, नगर कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले दो बदमाश पकड़े हैं।  

Meerut News : पति की नही उतरी मेहंदी, बनाने पड़ गए पत्नी के पिंड, रो-रोकर बुरा हाल

एसपी देहात सूरज राय ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि थाना चिलकाना पुलिस ने अनिल कुमार निवासी मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी कोतवाली सदर बाजार से गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने कुछ समय पूर्व तस्करी की शराब के साथ एक कार पकड़ी थी, जो आरोपी के नाम पर थी, लेकिन उस पर पता कहीं ओर का दर्ज था। तब आरोपी की पत्नी ने शपथ पत्र देकर बताया था कि उनकी कार कोई व्यक्ति मांगकर ले गया गया था और उसने ही उनकी गाड़ी में शराब की तस्करी की है।

Meerut News : ससुराल वालों ने महिला को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम, मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस जब उस व्यक्ति तक पहुंची और जांच की तो पता चला कि असली आरोपी महिला का पति अनिल ही है, जो शराब की तस्करी करता है। इसके बाद से आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की कुर्की की कार्रवाई भी की है। आरोपी की कार भी थाना चिलकाना से नीलाम हुई थी। आरोपी पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया।
विज्ञापन


पलिस ने अब एक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ कोतवाली सदर बाजार व थाना सरसावा में भी मामले दर्ज हैं। वहीं, नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान श्रीराम चौक से अनुराग निवासी लेबर कॉलोनी और सागर निवासी पटेलनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट का एक मोबाइल फोन और मोटर साईकिल बरामद हुई है।

Meerut News Today 28 January : मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें