पिछला बकाया भुगतान दिलाने के लिए गत माह प्रशासन द्वारा मिल के प्रशासनिक भवन को सील करते हुए यूनिट हेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वहीं शनिवार को एसडीएम देवबंद संजीव कुमार और तहसीलदार तपन मिश्रा राजस्व टीम के साथ चीनी मिल पहुंचे। जहां उन्होंने मिल के गेट पर कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए 238 बीघा जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें
एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि मिल ने पिछला बकाया नहीं दिया तो जल्द ही तारीख घोषित कर कृषि भूमि की नीलामी करा दी जाएगी।