हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ दिलशाद जिला बदर अपराधी है। बताया जाता है कि 10 दिन पहले वह किसी मामले में जेल से छुटकर आया था। इसके बाद वह अपने घर पर ही रह रहा था। जिला बदर के घर पर रहने की सूचना पाकर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे थाने से एक दरोगा और दो सिपाही उसके घर पहुंचे।
जैसे ही पुलिसकर्मियों ने दिलशाद को हिरासत में लिया और जीप की और लेकर बढ़े परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट करते हुए पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और दिलशाद को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने इसकी सूचना दी।
माैके पर तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन में बिहारीगढ़ और मिर्जापुर पुलिस को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट शशि प्रकाश शर्मा गांव पहुंचे। सर्च अभियान चला कर दिलशाद को पकड़ लिया गया। उसके साथ ही पुलिस टीम पर हमला करने वाले उसके तीन परिजनों और एक महिला को भी पुलिस पकड़ कर थाने ले आई।