फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: शख्स को सफर करते हुए अचानक आ गई मौत, पुलिस ने कब्जे में ली प्राइवेट बस, जांच पड़ताल जारी

Sat, 02 Mar 2024 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक व्यक्ति को बस में सफर करते हुए अचानक मौत ने आगोश में ले लिया। वहीं बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में सहारनपुर-विकासनगर रूट की प्राइवेट बस में सवार यात्री की अचानक मौत हो गई। ड्राईवर बस को लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव और बस को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से संजय कुमार (48) पुत्र राजकुमार निवासी गांव  खुर्रमपुर के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों का पता लगाकर उन्हें संजय की मौत की सूचना दी। संजय शनिवार की सुबह सहारनपुर से 9 बजकर 50 मिनट पर विकासनगर जाने वाली प्राइवेट यात्री बस में सवार हुआ था।

यह भी पढ़ें: बिछ रही सियासी बिसात: गठबंधन से BJP व RLD की राह होगी आसान, इस फॉर्मूले से कई विधायकों की खुल सकती है किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन

कलसिया से पहले संजय को सीट पर बैठे हुए झटका लगा और उसकी गर्दन लटक गई। बराबर वाले यात्री ने इसके बारे में बस के ड्राईवर व परिचालक को इसकी सूचना दी। जिस पर ड्राईवर बस को लेकर कोतवाली पहुंचा।

पुलिस संजय को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया, कि मृतक के परिजनों को उसकी मौत की खबर दे दी गई है। प्रथम दृष्टया यहीं माना जा रहा है, कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है, हालांकि मौत किन कारणों से हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। तब तक के लिए बस पुलिस के कब्जे में रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें