ऑपरेशन वाइट पाउडर : पुलिस ने 15 दिन में 79 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में गांजा, स्मैक, चरस, डोडा और 1190 नींद की गोलियां बरामद हुई हैं।
युवाओं की नसों में जहर घोलने वाले मादक पदार्थ तस्करों को पुलिस ने ऑपरेशन वाइट पाउडर के तहत गिरफ्तार किया है। इस अभियान में 15 दिन में 79 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और 70 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
इनके पास से 85 किलो गांजा, 500 ग्राम स्मैक, 12 किलो चरस, 11 किलो डोडा और 1190 नींद की गोलियां बरामद हुई हैं।
एसएसपी डॉ विपिन ने बताया कि यह ऑपरेशन वाइट पाउडर का द्वितीय अभियान था। इसके बाद तीसरा अभियान भी चलाया जाएगा। हमारा मकसद है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाला जाए।