बड़गांव के गांव उमरी मजबता निवासी एक मासूम बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने निजी चिकित्सक पर लापरवाही से गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने सड़क जाम कर हंगामा काटा। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।