फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ट्रैक पर रख दिया लोहे का गेट, फिर झाड़ियों में छिपकर देखते रहे तमाशा... दो गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2025 08:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

खानआलमपुरा यार्ड के पास टपरी-हरिद्वार के सिंगल रेलवे ट्रैक पर 31 दिसंबर 2024 को लोहे का गेट मिला था। आरोपी गेट को ट्रैक पर रखकर पास में ही छिप गए थे। जीआरपी ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खानआलमपुरा यार्ड के पास टपरी-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर लोहे का गेट रख दिया गया। जीआरपी ने दो आराेपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लोहे का गेट चोरी कर रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। इसके बाद नजदीक एक खेत में छिपकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों का मकसद क्या था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ऐसे समझें मामला
31 दिसंबर 2024 की रात खानआलमपुरा यार्ड के पास टपरी-हरिद्वार के सिंगल रेलवे ट्रैक पर लोहे का गेट मिला था। तब गेटमैन को तेज धमाके की आवाज आई थी। रेलवे ट्रैक पर जाकर देखा तो लोहे का गेट पड़ा मिला था। इसके बाद गेटमैन ने कंट्रोल रूम और उच्च अधिकारियों को सूचना दी थी। आनंद विहार-कोटद्वार एक्सप्रेस को बीच में ही रोका गया था। गेटमैन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया था।
 

ट्रैक पर गेट रखकर छिप गए थे खेतों में
सोमवार देर रात जीआरपी ने शेखपुरा कदीम के पास रेलवे ट्रैक से दो युवकों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान सोनू उर्फ खुर्शीद व वारिस निवासी मोहल्ला बड़ीतरफ गांव शेखपुरा कदीम के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि लोहे का गेट घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर निर्माणाधीन फार्म हाउस से चोरी किया था। इसके बाद दोनों घर की तरफ जा रहे थे। बीच में रेलवे ट्रैक था। जब रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे तो ट्रेन की आवाज सुनाई दी। लोहे के गेट को रेलवे ट्रैक पर ही रख दिया था और ट्रेन आने का इंतजार करते रहे। गेटमैन के आने पर भाग निकले। 
आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही जीआरपी
पकड़े गए बदमाशों का जीआरपी आपराधिक इतिहास खंगालने में लग गई है। पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले बदमाशों ने कहां-कहां घटना की है और गिरोह में कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

ये बोले एसपी
रेलवे ट्रैक पर लोहे का गेट रखने वाले दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं,, जो शेखपुरा कदीम गांव के रहने वाले है। इन बदमाशों ने निर्माणाधीन फार्म हाउस से गेट को चोरी कर रेलवे ट्रैक पर रखा था। ऐसा उन्होंने किस इरादे से किया, इसकी छानबीन की जा रही है।
- आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें