फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: इंजेक्शन लगाते ही एक साल के बच्चे की मौत, क्लीनिक पर हंगामा, डॉक्टर हिरासत में

Tue, 07 Jan 2025 09:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पुलिस ने बच्चे की मौत के बाद मार्ग पर जाम लगा दिया। किसी तरह पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
जाम लगाकर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़गांव के गांव उमरी मजबता निवासी एक मासूम बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने निजी चिकित्सक पर लापरवाही से गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने सड़क जाम कर हंगामा काटा। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

 गांव उमरी मजबता निवासी नरेंद्र पुत्र मामचंद पाल का एक वर्षीय बेटा बादल कई दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजन मंगलवार को कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए। चिकित्सक के क्लीनिक पर पीड़ित बच्चे की उपचार के दौरान इंजेक्शन लगाते ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही से गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर थाने के सामने देवबंद- नानौता मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए जाम खुलवाया। 
 
विज्ञापन

इससे पहले पीड़ित परिवार ने चिकित्सक के क्लीनिक पर हंगामा किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया और चिकित्सक को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें