फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में हादसा : भरभराकर गिरा पेपर मिल का लिंटर, एक कर्मचारी घायल, हालत गंभीर

Sun, 30 May 2021 07:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पेपर मिल के एसटीपी प्लांट का लिंटर अचानक से भरभराकर गिर गया। इससे एक कर्मचारी मलबे में दब गया ।
विज्ञापन
accident, saharanpur news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार शाम एक भीषण हादसे में एक कर्मचारी मलबे में दबने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यहां स्टार पेपर मिल के एसटीपी प्लांट का लिंटर अचानक से भरभराकर गिर गया। सूचना पर पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राहत व बचाव  कार्य जारी है। वहीं घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सहारनपुर सदर बाजार क्षेत्र स्थित स्टार पेपर मिल में रविवार शाम हादसा हो गया। एसटीपी की छत गिरने पर एक मजदूर मलबे में दब गया। फैक्टरी प्रबंधन मामले को दबाने में लगा रहा।

बाद में पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे मजदूर अंशु सैनी को बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है और उसको जिला अस्पताल भेजा गया। हादसा कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन माना यही जा रहा है कि बरसात के कारण पुरानी जर्जर बिल्डिंग का लिंटर गिर  गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें